पामगढ़ जनपद कार्यालय पहुंचा कोरोना, जिले में आज मिले कुल 21 मरीज

Johar36garh (Web Desk)|जिला मुख्यालय जांजगीर के वार्ड क्रमांक 22 में भाठापारा में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटव मिले हैं| दोनों को कोविड हॉस्पिटल लाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही है. साथ ही, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की भी तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है| आपको बता दे की पति पामगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में आरईएस शाखा में पदस्थ है। जो प्रतिदिन कार्यालय आ रहे थे | अब इनके संक्रमित मिलने के बाद पामगढ़ में हड़कंप मच गया है |

इसके अलावा हसौद में फिर मिले 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 7 महिला, एक 14 साल का बालक और 8 पुरुष हैं मरीज, हसौद में अब तक मिले 120 मरीज. नवागढ़ ब्लाक में भी मिले 1 मरीज.
जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने की पुष्टि.

जिले में आज मिले कुल 21 मरीज

जांजगीर – 3

हसौद – 16

बलौदा – 1

नवागढ़ ब्लॉक – 1

See also  एपीके फाइल भेज रहे ठग, लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो जाता है