पामगढ़ पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत का भब्य स्वागत

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत  24 और 25 दिसंबर को जिले के दौरे पर हैं | पामगढ़ के स्वर्गीय बहोरिक लाल सूर्यवंशी चौक पहुंचने पर उनके समर्थकों द्वारा भब्य स्वागत किया गया |  इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शकुंतला मनोज खरे और पामगढ़ उप सरपंच प्रतिनिधि दिनेश खरे प्रमुख रूप से शामिल थे|
आपको बता दें की  डॉ महंत दो दिवसीय प्रवास पर जिला पहुंचे हैं |  24 दिसंबर को रायपुर से प्रस्थान कर (व्हाया –  खरोरा, पलारी, डोटोपार, कसडोल मार्ग) से नगर पंचायत शिवरीनारायण दोपहर दो बजे पहुंचेंगे।  दोपहर भोजन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास पर  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे नगर पंचायत शिवरीनारायण से प्रस्थान कर 2:45 बजे ग्राम सिवनी-नैला में आयोजित सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सायं 4:45 बजे जांजगीर, सायं 6:30 बजे चांपा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि 9 बजे नगर पंचायत सारागांव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 25 दिसंबर को सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे से सक्ती के प्रेस क्लब भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम  और दोपहर भोजन पश्चात दोपहर 3 बजे से सक्ती के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ महंत सायं 4:00 बजे सक्ती से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

See also  अंबिकापुर में नाम वापसी के दौरान आपस में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी