Pamgarh : सर्पदंश से महिला की मौत, खेत में गई थी काम करने

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ में एक जहरीले सर्प के काटने से महिला की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

मिली जानकारी के अनुसार मेकरी निवासी पुष्पा बाई पति रघुनाथ वैष्णव 38 वर्ष प्रतिदिन की तरह आज खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान महिला को एक जहरीले सांप में डस लिया ।परिजन ने उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

See also  डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में अवैध भवन में प्रार्थना सभा, बजरंग दल-विहिप ने किया विरोध