पामगढ़ SDM की टीम पर राहौद में हमला, डंडे से मारने उकसाया जा रहा था महिलाओं को

JJohar36garh News|निरीक्षण पर निकले पामगढ़ SDM करुण डहरिया की टीम पर आज सुबह नगर पंचायत राहौद में कुछ लोगों ने घर की महिलाओं को बुलाकर उन्हें घेर लिया| साथ ही महिलाओं को लाठी डंडो से मारने के लिए उकसाया जा रहा था|  शिवरीनारायण पुलिस दलबल के साथ जब मौके पर पहुंची तो स्थिति नियंत्रण में आया| इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ धारा 186, 269, 270, 332, 34,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है|

SDM कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी कंटेनमेंट आदेश के क्रियान्वयन हेतु आज सुबह नगर पंचायत राहौद के निरीक्षण पर एसडीएम पामगढ़ अपने दल के साथ पहुंचे थे । निरीक्षण के दौरान शिकायत मिली कि गया राम चंदेल अपने निवास से किराना सामग्री का विक्रय कर रहा है। जिसकी पुष्टि के लिए एसडीएम पामगढ़ द्वारा अपने स्टाफ अरविंद कुमार एवम् खोगेश्वर टंडन को मौके पर भेजा। स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचने पर शिकायत सही पाया। तत्काल उसकी सूचना एसडीएम को दी गई ।  स्टाफ द्वारा किराना सामग्री विक्रय का वीडियो बनाया जा रहा था उसी समय गया राम चंदेल व उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा स्टाफ के साथ धक्का मुक्की एवं मारपीट की गई। जिसकी सूचना एसडीएम को देने पर एसडीएम अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचने के उपरांत कार्यवाही की जा रही थी, उसी दौरान गया राम चंदेल, महादेव चंदेल व राहुल चन्द्राकार द्वारा अपने परिवार की महिला सदस्यों को बुला लिया| उनके कहने पर महिलाओं ने एसडीएम व उसके दल को घेर लिया। इस दौरान गया राम चंदेल द्वारा महिलाओं को डंडे से हमला करने के लिए उकसाया जा रहा था । एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद भी उक्त व्यक्तियों द्वारा दल के सदस्यों को भयादोहन किया गया। स्थिति को देखते हुए घटना की सूचना थाना प्रभारी शिवरीनारायण को दी गई। थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर उपस्थित होकर विवेचना उपरांत प्रार्थी अरविंद कुमार की शिकायत पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।

See also  गुरु घासीदास जयंती पर जिले में पूर्ण शुष्क दिवस, 18 दिसम्बर को सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

इस मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी गयाराम चन्देल, महादेव चन्देल पिता भगवानी चन्देल, राहुल चन्द्राकर पिता महेन्द्र चन्द्राकर के खिलाफ भादवि 1860 महामारी अधिनियम कि सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है |