पामगढ़ थाना हुआ संवेदनशील, डिस्टेंस से ही होगा कामकाज

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना में आरोपी के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकांश कर्मचारी संदेह के दायरे में आ गया |  लिहाज़ा पामगढ़ थाना को संवेदनशील मानते हुए दूर से ही कामकाज निपटाया जा रहा है|  सम्भवतः सोमवार को थाना कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 का सैम्पल लिया जायेगा | आज ससहा शराब दुकान के दो कर्मचारियों का सैंपल लिया गया है |

डीएसपी दिनेश्वरी नन्द ने बताया बुधवार को एक आरोपी जेल जाने से पूर्व चैकिंग के दौरान संक्रमित निकला था, जिसे उपचार के लिए कोविड हॉस्पिटल भेज दिया है| उसे ठीक होने के उपरांत उसे जेल में सिफ्ट किया जाएगा|  वहीं थाना के कर्मचारी भी संक्रमित के सम्पर्क में आए हैं उनका भी 3-4 दिनों बाद सैंपल लिया जाएगा | तब तक पामगढ़ थाना में कार्य पूरी तरह डिस्टेंस से किया जाएगा | जितना संभव हो उतना दूर से कामकाज निपटाया जाएगा |

खण्ड चिकित्सा अधिकारी पामगढ़ डॉ. सौरभ यादव ने बताया की 4-5 दिनों बाद पुलिस कर्मचारियों का सैम्पल लिया जाएगा |  तत्काल में रिपोर्ट निगेटिव आती है | जिसकी वजह से 4-5 दिनों बाद सम्भवतः सोमवार या मंगलवार को सैंपल लिया जाएगा |

See also  छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर-एसपी को दी हिदायत, नक्सल-अपराध और सायबर क्राइम से सख्ती से निपटें