पंचायत सचिव को हटाने जनता कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, नहीं हटाने पर 6 को होगा उग्र आंदोलन

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में हुए अवैध कांप्लेक्स निर्माण के मामले में सरपंच पर धारा 40 के तहत कार्यवाही की गई, किंतु ग्राम पंचायत सचिव पर कोई कार्यवाही नहीं की गई|  इस बात से नाराज जनता कांग्रेस ने पंचायत सचिव पर कारवाही करने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है|  ज्ञापन में उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव पर अगर कार्यवाही और अवैध कंपलेक्स को तोड़ा नहीं जाता तो वह 6 अक्टूबर को उग्र आंदोलन करेंगे|  इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी शामिल होंगे साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे|

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मोहन जांगड़े ने बताया कि ससहा रोड स्थित निर्मित यह कांप्लेक्स किसी मायने में सही जगह पर नहीं बना है कांप्लेक्स के निर्माण के बाद वहां की जगह बहुत ब्यस्त हो जाती है आमने-सामने शिक्षा विभाग का कार्यालय, कॉलेज, स्कूल जहां छोटे-छोटे बच्चे बड़ी संख्या में पढ़ने आते हैं|  जगह ब्यस्त होने की वजह से कभी भी वहां कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है इस वजह से उन्होंने मांग की है कि कांप्लेक्स को वहां से तोड़ा जाए|

See also  Janjgir : क्लीनिक स्टाफ की लापरवाही से बच्चे की मौत, बच्चा सीरियस होने के बाद भी नहीं दिया ध्यान