छत्तीसगढ़ में पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Johar36garh (Web Desk)|पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पत्नी की शिकायत पर पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भखारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली युवती ने अन्य जिले के युवक के साथ अंतर जाति विवाह कर पति पत्नी के रूप में रायपुर में रह रहे थे. इस जोड़े ने नहाते वक्त एक-दूसरे का नग्न वीडियो बनाया. पत्नी से अनबन होने पर पति ने अपने ही द्वारा बनाए गए वीडियो का वायरल कर दिया.

भखारा थाना प्रभारी केएस नेताम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में धारा 509 ख आईपीसी एवं आईटी एक्ट 67 के तहत के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर कुरुद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन