पापा आप इनसे मेरी मौत का बदला जरूर लेना.. लिखकर 15 साल की लड़की ने लगाई फांसी

JJohar36garh News|जौनपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की लड़की ने छेड़खानी से तंग आकर फांसी लगा ली। सुबह जब ज्यादा देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां उसके कमरे में गयी। बेटी को फांसी पर लटकता देख उनकी चीख निकल गयी। शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी इकठ्ठा हो गए।

जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता की बेटी ज्योति गुप्ता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमे उसने लिखा है कि उससे एक समुदाय के लड़के छेड़खानी कर रहे थे। पिता सुरेंद्र के मुताबिक बीते 3 महीनों से उसके साथ यह लड़के ज्यादती कर रहे थे लेकिन लोक लाज के डर से वह किसी को कुछ बता नहीं सकी।

पिता सुरेंद्र ने बताया कि गांव के ही रुस्तम, वारिस और अली रजा नाम के लड़के मेरी बेटी को परेशान कर रहे थे। इनकी वजह से ही मेरी बेटी ने फांसी लगाई है। पिता ने बताया कि सुसाइड नोट में बेटी ने लिखा भी है कि पापा आप इनसे मेरी मौत का बदला जरूर लेना। पिता सुरेंद्र ने बताया कि ये दबंग लोग है। गांव की बहू बेटियों को परेशान करने का ही काम करते हैं।

See also  खाटूश्याम लक्खी मेला 21 से 28 फरवरी तक लगेगा, 6000 जवान और 450 CCTV कैमरों से होगी सुरक्षा

बेटी की मौत के बाद से ही मां बेसुध हो गयी है। होश आने पर वह फिर उठती है और रोती है। वह बार बार अपने पति से बेटी की मौत का बदला लेने की गुहार लगा रही है। आस-पड़ोस के लोग बार बार उसे संभाल रहे हैं। वहीं छेड़खानी की वजह से बेटी की मौत से गांव में गुस्से का माहौल है।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में पुलिस पीएसी तैनात कर दी गयी है। क्षेत्राधिकारी मडियाहू सहित थानाध्यक्ष रामपुर, थानाध्यक्ष नेवढ़िया भी मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। वही मृतक किशोरी के पिता सुरेंद्र ने थाने पर रुस्तम और अन्य आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी देवीवर शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

See also  HC का बड़ा फैसला: मंदिर का पुजारी किसी खास जाति या वंश तक सीमित नहीं हो सकता