पति से परेशान पत्नी ने आग लगाकर की खुदकुशी करने की कोशिश,

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति से परेशान एक महिला ने आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। महिला को घर के आंगन में जलते देख रहवासियों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई।यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोधी का है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के शराब पीने को लेकर परेशान रहती थी। दोनों में इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ है। वहीं आज महिला ने खुद को आग के हवाले कर जान देने की कोशिश की। रहवासियों को हादसे के बारे में पता चलते ही महिला को बचाया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में महिला को अंबिकापुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला 60 फीसदी तक झुलसी गई है।

See also  अम्बिकापुर : पालक-शिक्षक बैठक 6 अगस्त को, कलेक्टर ने लिखा प्रेरणादायक पत्र, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पालकों की भागीदारी को बताया जरूरी