Personal Loans : बड़े काम का साबित हो रहा पर्सनल लोन, मिलते हैं बिना किसी झंझट के, देखें क्या-क्या आता है काम

Personal Loans: किसी इमरजेंसी में या कहीं हॉलिडे पर जाना हो या फिर कोई महंगा सामान लेने में अचानक से पैसे की जरूरत पड़ जाए तो मिडिल क्लास फैमिली के लिए पर्सनल लोन बहुत काम का साबित होता है.  इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए गारंटी के तौर पर कोई सिक्योरिटी जमा करने या कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि, इसमें इंटरेस्ट होम लोन या कार लोन के मुकाबले अधिक चुकाना पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही सिचुएशनंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जब आपको पर्सनल लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है.

 

इसे भी पढ़े :- गर्भवती श्रमिक महिलाओं को सरकार दे रही 20 हजार रुपए, जाने कैसे करें आवेदन

 

 

इमरजेंसी

जब पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में किसी इमरजेंसी का सामना करना पड़े जैसे कि घर का कोई सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो या बिजनेस में काफी नुकसान हुआ हो या कोई नया काम शुरू करना चाहते हो, तब आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

See also  उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सेविंग अकाउंट में बैलेंस पर 7.50% तक ब्याज

शादी

शादी में एक बार में कई चीजें साथ जुटानी पड़ती हैं, ऐसे में कई बार पैसों की कमी हो जाती है. तब पर्सनल लोन मददगार साबित होता है.

घर बनाने में

अगर आपको नया घर लेना हो या अपने घर को रेनोवेट कराना हो, तब आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं ताकि इन पैसों से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा सके.

 

इसे भी पढ़े :- क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़

 

एजुकेशन

आमतौर पर लोग ट्यूशन फीस लेने के लिए एजुकेशन लोन लेते हैं. हालांकि, जब आप इसका बोझ अपने बच्चों पर नहीं डालना चाहते और बिना किसी रुकावट के उनकी पढ़ाई कंप्लीट कराना चाहते हैं, तब पर्सनल लोन काम आता है.

वेकेशन

अगर आप देश या कहीं बाहर छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं और कुछ पैसों की कमी आ रही है, तब पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर अपना वैकेशन मनाकर आ सकते हैं.

See also  छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र, घर बैठे कैसे करें डाउनलोड, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

 

 

इसे भी पढ़े :- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पर्सनल लोन, सिर्फ 1 घंटे के अंदर 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे

 

लग्जरी गिफ्ट खरीदने में

अगर आपको अपनी फैमिली के किसी सदस्य या किसी दोस्त के लिए कुछ शानदार गिफ्ट देना हो ताकि आप उन्हें स्पेशल फील करवा सके तो इस स्थिति में पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर आप अपनी विश पूरी कर सकते हैं.

किसी करीबी की मदद करने के लिए

इसके अलावा अगर आपको अपने किसी करीबी की मदद करनी हो, जो किसी आपातकाल में आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तो इसके लिए भी आप पर्सनल लोन ले सकते हैं. कई बार अपने किसी महंगे शौक को पूरा करने के लिए भी पर्सनल लोन काम आ जाता है.

 

इसे भी पढ़े :- एसबीआई पेंशन लोन योजना, 14 लाख रूपये तक का लोन आसानी से