पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, देखें आज क्या है कीमत 

JJohar36garh News| Petrol Diesel Price Today 14th Feb 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई राहत नहीं मिली है।  आज लगातार छठे दिन तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आज राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से केवल 71 पैसे दूर है। वहीं दिल्ली में आज पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 88.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। वहीं दिल्ली में डीजल भी 79.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल 95.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है,वहीं डीजल 86.04 रुपये प्रति लीटर है, जो कि अब तक का सबसे महंगा रेट है। कोलकाता में पेट्रोल आज 90.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है तो डीजल 82.65 रुपये प्रति लीटर पर। चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 90.96 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल का भाव डीजल का भाव 84.16  रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

See also  आगरा में रील बनाने के दौरान युवक की गई जान

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 99.29 91.17
दिल्ली 88.73 79.06
मुंबई 95.21 86.04
कोलकाता 90.01 82.65
चेन्नई 90.96 84.16

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

See also  तीन संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में मोदी सरकार, संविधान में करने होंगे 18 बदलाव

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।(एजेंसी)