पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार 25 को जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर

JJohar36garh News|लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार 25 सितंबर को जांजगीर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार  25 सितंबर को पूर्वान्ह 11ः30 बजे रायपुर से कार द्वारा (व्हाया-खरोरा-बलोदाबाजार-शिवरीनारायण-केरा-नवागढ़-सेमरा) प्रस्थान कर दोपहर 3ः45 बजे जांजगीर सर्किट हाउस पहुचेंगे। उनका 3ः45 से 4 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वें सायं 4ः15 रेशम प्रशिक्षण कार्यालय (कोसा ऑफिस) सिवनी-चांपा पहुंचकर वहां आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मंत्री गुरू रूद्र कुमार 4ः45 बजे जांजगीर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

See also  बीएमएस कार्य समिति विस्तार को लेकर बैठक संपन्न