ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 से ज्यादा घायल, दो की हालत गंभीर

बालोद। गांव की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट जा रहे ग्रामीणों की पिकअप हादसे का शिकार हो गई। सिवनी धमतरी मुख्य मार्ग में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 से ज्यादा लोग घालय हो गए। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घालयों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजाभाठा गांव के करीब 28 से ग्रामीण महिला पुरूप पिकअप में सवार होकर कलेक्टोरेब् जा रहे हैं। तभी सिवनी धमतरी मुख्य मार्ग में वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल में अफरा तफरी मच गई।वहीं, हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तुरंत बाद सभी घायलों को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल लाया गया। जहाॅ उनका उपचार किया गया। बताया गया कि सभी को मामूली चोट आई। दो लोगों को गंभीर चोटें आई जिनका उपचार जारी है।

See also  पढ़ाई के लिए पैसा बन रहा था रुकावट, डॉ आंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा ने की मदद, दीपक के पढाई के लिए किया गया आर्थिक सहयोग