पीएम-वानी योजना : आज के दौर में बिन इंटरनेट के किसी का गुजारा नहीं है. इंटरनेट हर किसी की जिंदगी की जरूरत बन चुका है. ज्यादातर लोग अपने घर के इंटरनेट यूसेज के लिए वाई-फाई लगवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप अपने घर के वाई-फाई कनेक्शन से पैसा भी कमा सकते हैं?
जी हां सरकार की पीएम वाई-फाई योजना यानी PM-WANI यानी Public Wi-Fi Network Interface के तहत आम लोग अपने वाई-फाई नेटवर्क को पब्लिक यूज़ के लिए शेयर करके इनकम कमा सकते हैं. अगर आपके घर या दुकान में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन है. तो आप इसे सरकार के रजिस्टर सिस्टम से जोड़कर डेटा बेच सकते हैं. जानें कैसे मिलेगा इस योजना में फायदा.
क्या है पीएम-वानी योजना?
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की ओर से पीएम वाई-फाई जिसे पीएम-वानी योजना भी कहा जाता है शुरू किया है. दूरसंचार विभाग ने इस योजना को देशभर में डिजिटल इंडिया मिशन के तहत शुरू किया है. इसके तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था Public Data Office यानी PDO बनकर अपने वाई-फाई को शेयर कर सकता है.
आपको बस एक राउटर और इंटरनेट कनेक्शन चाहिए. फिर सरकार के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. जिसके बाद आपका नेटवर्क पब्लिक वाई-फाई के रूप में एक्टिव हो जाता है. इसके बाद यूज़र्स आपके नेटवर्क से जुड़कर डेटा खरीद सकते हैं. हर डेटा यूज़ पर आपको तय कमीशन मिलेगा. जिससे आपको कमाई का जरिया मिलेगा.
कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
अगर आपके घर में वाई-फाई कनेक्शन है. तो इस स्कीम में शामिल होने की प्रोसेस बहुत आसान है. सबसे पहले आफको telecom.gov.in या PM-WANI ऐप पर जाकर पब्लिक डेटा ऑफिस के रूप में आवेदन करना होगा. इसके बाद आपको एक PDO ID मिलेगी. फिर अपने वाई-फाई राउटर को रजिस्टर कर नेटवर्क लाइव करें. जैसे ही कोई यूज़र आपका नेटवर्क इस्तेमाल करेगा.
सिस्टम अपने आप भुगतान जोड़ देगा. इससे आप हर महीने कुछ हजार रुपये तक कमा सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है और ना ही अलग से इसमें निवेश करना पड़ता है. आप खुद भी अपने वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं और उसी से मोबाइल डाटा बेचकर कमाई भी कर सकते हैं.
पीएम-वानी योजना के लाभ और उद्देश्य
- पीएम-वाणी योजना व्यापार को आसान बनाकर अधिक व्यापार अनुकूल वातावरण प्रस्तुत करेगी।
- इसका उद्देश्य हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है जो कोविड-19 महामारी के दौरान एक आवश्यकता बन गया है।
- जिन क्षेत्रों में 4G मोबाइल कवरेज नहीं है, वहाँ हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध नहीं है। PM WANI का उद्देश्य सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क सेवा की स्थापना में सहायता करना है।
- सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के प्रसार से रोजगार सृजन होगा
- छोटे और मध्यम व्यापारियों की प्रयोज्य आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है और इससे सकल घरेलू उत्पाद में भी वृद्धि होगी।
- सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट का उपयोग करने से देश भर में इसकी पहुंच को बढ़ावा मिलेगा।
- इस योजना का एक उद्देश्य डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना भी है।
पीएम-वानी योजना में क्या ग्राम पंचायत/तहसील में डाल सकते हैं
हां, किसी भी ग्राम पंचायत समिति में सार्वजनिक वाईफाई शुरू करना संभव है, इसके लिए निम्नलिखित दो चीजें आवश्यक हैं: –
A. दुकानदार को पीडीओ के रूप में पंजीकृत होना होगा।
B. उस स्थान पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी होनी चाहिए।