पुलिस ने दो होटलों में मारी रेड, कुछ लड़कियां मिली स्कूल ड्रेस में, 22 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

बिहार के जहानाबाद में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. शहर के कोर्ट हॉल्ट के नजदीक ही सत्यम शिवम रेस्ट हाउस और ओमकारा होटल में पुलिस ने रेड मारी तो पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए. यहां बड़े सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था.

सूचना पर पुलिस ने जब इन दो होटलों में रेड मारी तो 22 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. पुलिस ने जब अंदर का नजारा देखा तो होश उड़ गए. यहां कमरों में अय्याशी का पूरा सारा सामान पड़ा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 12 लड़की और 11 लड़कों को पकड़ा है. इनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे. इसमें चौंकाने वाली बात तो यह है कि कुछ लड़कियां स्कूल ड्रेस में मौजूद थीं. वहीँ इस खुलासे के बाद मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि पिछले 3 साल से यहां गंदा काम चल रहा था. लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कारवाई नहीं हो रही थी.

See also  बेटे को बचाने के लिए गई मां की रॉड, लाठी-डंडा बैट, मुक्का से पीट-पीटकर की हत्या, खंभे से बंधा रहा बेटा

बताया जा रहा है कि एक हजार रूपये में होटल रूम की बुकिंग होती थी. इसके बाद बिना किसी डर भय के धडल्ले से अय्याशी का धंधा किया जाता था. पुलिस फ़िलहाल होटल संचालक के ऊपर भी करवाई कर पूरे मामले की जांच करेगी.

पुलिस पता लगा रही है धंधे में तय कौन-कौन लोग शामिल हैं अगर सही ढंग से इसकी जांच की गई तो बड़े पर्दाफाश हो सकता हैं. पकड़े गए सभी लोगों को पता लगाया जा रहा है कि लड़के और लड़कियां कहां की रहने वाली हैं. पुलिस द्वारा कई बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिया गया है.