Breaking VIDEO : जांजगीर जिला में जूनियर डॉक्टर की मौत लेकर चक्काजाम, 5 सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में जूनियर डॉक्टर की मौत से गुस्साएं क्षेत्रवासियों ने आज सुबह शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग को जाम कर दिया| परिजनों ने 5 सीनियर डॉक्टरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उस पर कार्यवाही की मांग की है | तहसीलदार के आश्वासन के बाद उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर आंदोलन खत्म किया|  जूनियर डॉक्टर जबलपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज जबलपुर में MBBS के PG की पढ़ाई कर रहा था |  जहां 5 सीनियर डॉक्टरों की रैगिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली |
शुक्रवार की रात परिजन जूनियर डॉक्टर के शव को लेकर राहौद पहुंचे, जूनियर डॉक्टर के मौत को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष था, शव आने की सूचना मिलने के बाद से लोगों का पहुंचना शुरू  था|   आज सुबह परिजन समेत लोगों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग को जाम कर दिया|

लोगों का गुस्सा उन पांच सीनियर डॉक्टर के खिलाफ साफ दिख रहा था|  चक्का जाम की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पामगढ़ तहसीलदार श्रीमती जयश्री पथे मौके पर पहुंची| परिजनों ने तहसीलदार को बताया कि 1 जुलाई को भागवत ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में एडमिशन लिया था|  15 दिन सब कुछ ठीक चला|  15 दिन बाद भागवत को सीनियर डॉक्टरों ने परेशान करना शुरू कर दिया । 24 सितंबर को डॉक्टर राजेश दूर करने फोन कर बताया कि भागवत बहुत सीरियस है और आईसीयू में भर्ती है आप तुरंत आ जाए|  परिजन जबलपुर पहुंचे तो पता चला कि भागवत ने नशीली दवाई खा ली थी|  भागवत से इसकी शिकायत करने को कहा था लेकिन उसने कहा कि मुझे इन्हीं के साथ पढ़ाई करनी है तो शिकायत नहीं करते|  इसके बाद परिजनों ने 8 दिन की छुट्टी लेकर भागवत को घर ले आया था|  घर पर वह ठीक था।

See also  मुख्यमंत्री साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

8 दिन बाद छोटा भाई देवी भागवत को छोड़ने जबलपुर गया और ड्यूटी जॉइंट की| जिसके बाद पुनः सीनियरों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया | इस बीच भागवत परिजनों से फोन पर परेशान करने की बात बताता रहा। वह परेशान होकर घर आने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा लेकिन उसे सीट नहीं मिली, तो वह अपने दोस्त सुमित के घर आकर रुक गया | वहां तीन-चार दिनों रहा फिर मेडिकल कॉलेज जाकर एचओडी सर से इलाज का बहाना बनाकर वह 1 माह की छुट्टी लेकर घर आ गया। घर में उसने परिजनों को बताया कि सीनियर डॉक्टर विकास दिवेदी, सलमान खान, अमन गौतम, शुभम शिंदे और अभिषेक गेमे उसे बहुत परेशान करते हैं| गाली गलौज के साथ मारपीट करते है |

डेढ़ माह घर पर रहने के बाद भागवत 26 सितंबर को वापस जबलपुर पहुंचा । लेकिन डर के मारे उसने जॉइनिंग नहीं की। फोन पर भागवत ने परिजनों को बताया कि सीनियर उसे फोन पर गाली गलौज कर रहे हैं और ड्यूटी जॉइनिंग करने के लिए दबाव बना रहे हैं। 1 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे सीनियर डॉक्टर विकास दिवेदी का फोन आया। फोन पर उसने परिजनों को बताया कि भागवत ड्यूटी में लापरवाही कर रहा है इससे वह फेल हो जाएगा। जिसके बाद परिजनों ने भागवत को फोन पर ड्यूटी जॉइन करने की बात कही और साथ ही विकास दिवेदी से बात करने की बात कही।

See also  जगदलपुर : जगदलपुर के 15 परीक्षा केन्द्रों में 29 सितम्बर को होगी व्यापमं की प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा

भागवत ने 3 मिनट बाद परिजनों को फोन कर बताया कि वह कॉलेज जा रहा है, परिजनों को उसके बात से लग रहा था कि वह बहुत डरा हुआ है, परिजनों ने उसे समझाया कोई परेशानी होने पर वह तुरंत उसे बताएं। फिर दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक परिजनों ने भागवत को फोन किया|  लगातार फोन करने के बाद भी भागवत फोन नहीं उठा रहा था । परिजनों ने अलौकिक और सुमित को फोन किया और जाकर देखने को बोला।

इस बीच शाम 6:00 बजे के आसपास डॉक्टर शर्मा का फोन आया उसने बताया की भागवत बहुत क्रिटिकल कंडीशन में है आप जल्दी आ जाएं। परिजन तत्काल जबलपुर के लिए निकले। रात करीब 2:00 बजे वह जबलपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उन्हें पता चला भागवत की मृत्यु हो गई है सुबह 9:00 बजे परिजनों को शवघर में रखी हुई लाश को दिखाया। जिसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था।
जिसके बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया|

See also  रायपुर :राज्य में खाद-बीज और कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता की जांच जारी

सारी बातें सुनने के बाद तहसीलदार ने परिजनों को आश्वासन दिया की जो संभव होगा वह मदद करेंगी| मौके पर पामगढ़ की विधायक श्रीमती इन्दु बंजारे भी पहुंची हुई थी | जिसके बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों ने रास्ता छोड़ा | आज दोपहर मृतक जूनियर डॉक्टर का अंतिम संस्कार किया जायगा |

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/chtra-ne-lagaeee-fansi/