Rahoud : फांसी पर झूलती मिली युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Johar36garh News।जांजगीर जिला के नगर पंचायत राहुद में आज एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है| मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत राहौद निवासी कुमारी अंचल राज पिता गुलाब सिंग राज उम्र 20 साल के शव को आज सुबह घर के कमरे के अंदर फांसी से झूलते हुए मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि युवती की मानसीक स्थित ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

See also  सिल्ली में मिला 2 बोरी महुआ शराब, जनप्रतिनिधियों ने लिया आपने कब्जे में