JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत राहौद में एक दुकानदार को शटर खोलकर समान बेचना महंगा पड़ गया| आज सुबह प्रशासन की टीम का औचक निरीक्षण पर थी| पामगढ़ SDM करुण डहरिया ने राहौद के विष्णु जनरल स्टोर की दुकान को खुला पाया| साथ ही दूकान में लेनदेन जारी था| जिस पर तत्काल दुकान की सील किया गया साथ ही उस पर 5000 का जुर्माना भी लगाया गया |
