रेलवे कर्मचारियों की बिगड़ने लगी तबियत, 5 पहुंचे हॉस्पिटल, बड़ा जन आंदोलन करने की चेतावनी

JJohar36garh News|बिलासपुर डीआरएम कार्यालय के सामने 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने व भूख हड़ताल पर बैठे एससी एसटी लोको रनिंग कर्मचारियों की तबियत बिगड़ने लगी है, अब तक 5 कर्मचारी हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं| इसके बाद भी रेलवे प्रबंधन कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है | वहीं कर्मचारी प्रबंधन के इस रवैए से और भी आक्रोशित हो गए हैं | उन्होंने से तत्काल मांगे पूरी नहीं करने पर बड़ा जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है|

मंडल रेल कार्यालय बिलासपुर के सामने एस.सी. / एस.टी लोको रनिंग स्टाफ द्वारा पदोन्नति में आरक्षण तथा विद्युत कर्षण विभाग में भ्रष्टाचार एवं दलितों का शोषण के विरूद्ध में दिनांक 22.07.2021 से चलने वाला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं सामूहिक धरना के तीसरे दिन दो साथियों योगेश कुमार पात्रे एवं मनीष कुमार डहरिया वरिष्ठ सहायक लोको चालक और चौथे दिन 3 कर्मचारियों की तबीयत ख़राब हो गई |  उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद रेलवे मण्डल चिकित्सालय में रेफर किया गया ।
इस विषय पर रेल प्रशासन का नजर अंदाज का रवैया देखते हुए शनिवार को दो वर्तमान विधायक शैलेश पाण्डेय विधायक बिलासपुर तथा श्रीमती इंदू बंजारे विधायक पामगढ़ रेल प्रबंधन से बात करने पहुंचे|  उन्होंने रेल प्रशासन चर्चा के माध्यम से विवाद को सुलझाने का आग्रह किया गया ।

See also  DMF घोटाले में बड़ा खुलासा: ACB-EOW की कार्रवाई, मेघ गंगा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी