छत्तीसगढ़ में शुरू हुई गैस सिलेंडर की संकट, बंद होने के लगे होटल और रेस्टॉरेंट, सताने लगी रसोई गैस की चिंता

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब दिखाई देने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद हो गए हैं, जिससे होटल और फूड व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रायपुर में 100 से अधिक बड़े रेस्टॉरेंट संचालित होते हैं। इनमें से कई रेस्टॉरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। गैस की कमी के कारण रसोई संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इस स्थिति का असर शादियों के सीजन पर भी पड़ रहा है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। कई कैटरर्स को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं शहर के बड़े होटलों की बात करें तो उनके पास फिलहाल केवल 2 से 3 दिन का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी रेस्टॉरेंट और होटल प्रभावित हो सकते हैं।

See also  नाबालिग को भगाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट गहराने लगा है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल कमर्शियल गैस की बुकिंग और सप्लाई दोनों ही बंद हो गई हैं जिससे होटल और रेस्टॉरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

See also  जन्म -मृत्यु की जांनकारी ऑनलाइन करने के निर्देश, अब पोर्टल में किया जाएगा पंजीयन

 

इंदौर में रोजाना करीब साढ़े तीन हजार से चार हजार तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत होती है। ऐसे में सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्टॉरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल शहर के अधिकांश होटल संचालकों के पास कुछ दिनों का गैस स्टॉक मौजूद है जिससे कामकाज चल रहा है। लेकिन यदि जल्द ही सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।