रायपुर में दुष्कर्म की शिकार हुई युवती 

Johar36garh (Web Desk)|राजधानी रायपुर में एम्स अस्पताल के पास टाटीबंध में गरियाबंद की युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार  26 वर्षीय पीड़िता ने आमानाका थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे 11 जून को उसके पूर्व परिचित रामानंद निषाद द्वारा मोटरसाइकिल में बैठाकर किराए के मकान में लेजाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया साथ ही रामानंद ने युवती को किसी को भी इस कृत्य के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी रामानंद निषाद के विरुद्ध IPC की धारा 376,506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

See also  महतारी वंदन योजना की राशि 10 को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इसी खबर पर