रायपुर मैदान में भी सुरक्षा चूक, मैच के दौरान विराट कोहली के पास पहुंचा फैन

रायपुर मैदान में भी सुरक्षा चूक : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीता है। उन्होंने 90 गेंदों में अपने वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा। इस मैच में भी स्टेडियम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए। दरअसल, ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान एक प्रशंसक किंग कोहली के करीब पहुंचा और उनके पैर छुए। ऐसा ही रांची वनडे में भी देखने को मिला था।

रायपुर मैदान में भी सुरक्षा चूक
रायपुर मैदान में भी सुरक्षा चूक

रायपुर मैदान में भी सुरक्षा चूक, रांची में भी कोहली के करीब पहुंच गया था प्रशंसक

यह पहला मौका नहीं है जब स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इससे पहले रांची में खेले गए पहले मुकाबले में भी एक प्रशंसक विराट कोहली के करीब पहुंच गया था। उस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 83वां शतक था।

See also  पामगढ़ से लोहर्सी तक सतनामी समाज ने निकाली बाइक रैली

रायपुर मैदान में भी सुरक्षा चूक, रांची में कोहली ने रचा था इतिहास

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने टेस्ट में 51 शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली 294 पारियों में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। कोहली वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पहले ही सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 शतक हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kittu agrawal (@trishaagra82)

 

बजाज फाइनेंस दे रहा है 50 हजार से 30 लाख तक का पर्सनल लोन, लम्बी अवधि के लिए, जाने पूरी जानकारी