CG : पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ एक महिला से रेप, कार्यालय में दिया घटना को अंजाम

छत्तीसगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ एक महिला से रेप किए जाने की घटना सामने आयी है, यह महिला मुंगेली जिला के पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ है। महिला को रायपुर घूमने के बहाने कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने रेप किया है। इसके बाद कर्मचारी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि वह पुलिस को जानकारी देगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पीड़िता के अनुसार पिछले 1 वर्ष में 3 बार आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर मुंगेली से ले आयी है, इस मामले में जल्द ही पुलिस पूरा खुलासा करेगी।

See also  रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गोबरी नाला पर अस्थायी रपटा निर्माण कार्य का किया निरीक्षण