VIDEO : ‘रावण’ हुआ कोरोना पाॅजिटिव, भर्ती कराने एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा अस्पताल

Johar36garh News (Web Desk)|दशहरा उत्सव रद, ‘रावण’ हुआ कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भर्ती हुआ।’ यह सुनकर हर आदमी हैरान हो रहा है और जानना चाहता है कि क्या सचमुच रावण कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गया है और क्या इसी कारण इस बार दशहरा उत्सव रद हो गया है। हैरान न हों एंबुलेंस की छत पर रखकर रावण का पुतला ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 27 सेकेंड के इस वीडियो को ट्वीटर, वाट्सएप और फेसबुक पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन यह वीडियो पिछले साल का है। बावजूद इसके दो-तीन दिन से लोग ट्वीटर, वाट्सएप और फेसबुक पर 27 सेकेंड के एक वीडियो को जमकर वायरल कर रहे हैं।

इस वीडियो में रावण के पुतले को एंबुलेंस की छत पर रखकर कहीं ले जाया जा रहा है। एंबुलेंस पर सेठी अस्पताल खरखौदा लिखा है। लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि ‘दिल्ली में रावण को भी हुआ कोरोना, अस्पताल ले जाया गया, दशहरा उत्सव रद’। ‘रावण हुआ कोरोना पाजिटिव, अस्पताल में भर्ती’। ‘रावण को हुआ कोरोना, दिल्ली के अस्पतालों ने दिया जवाब, खरखौदा के सेठी अस्पताल में भर्ती कराया गया’, यह सिर्फ सोनीपत में ही संभव है। कई दिन में इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इसे बार-बार शेयर किया जा रहा है।

See also  योगी सरकार सख्त: 4 जिलों में विशेष अभियान, संदिग्धों की तलाश तेज

पिछले साल का है वीडियो

दैनिक जागरण ने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो पिछले साल का है। कोरोना संक्रमण के कारण लोग हंसी-मजाक के चलते इसे शेयर कर रहे हैं, क्योंकि रविवार को विजय दशमी है, ऐसे में कोई भ्रम नहीं रहे। कोरोना संक्रमण के कारण सभी शहरों में विजय दशमी पर हर साल मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव, मेले और रावण दहन के कार्यक्रम इस बार नहीं हो रहे हैं। लोग इस वीडियो को शेयर कर रावण के कोरोना संक्रमित होना बताकर दशहरा उत्सव कैंसिल हाेना बता रहे हैं।

गाड़ी नहीं मिली थी, इसलिए एंबुलेंस की छत पर लाए थे पुतला

खरखौदा स्थित सेठी अस्पताल के लैब अटैंडेट धर्मवीर ने बताया कि सेठी अस्पताल की ओर से हर साल दशहरा उत्सव मनाया जाता है। पिछले साल भी विजय दशमी पर रावण का पुतला दहन की तैयारियां की जा रही थीं। बहादुरगढ़ में पहले ही रावण का पुतला बनवाया जा चुका था, लेकिन रावण के पुतले को लाने के लिए उन्हें कोई वाहन नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया कि विजय दशमी से पहली रात को जब उन्हें रावण का पुतला बहादुरगढ़ से खरखौदा लाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो वे देर रात को अस्पताल की एंबुलेंस की छत पर रावण के पुतले को रखकर खरखौदा के लिए चले थे। इसी दौरान एक कार सवार ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। धर्मबीर ने बताया कि पिछले साल भी यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब दशहरे के नजदीक आने पर लोग तरह-तरह की मजाकिया सूचनाएं लिखकर इसे वायरल कर रहे हैं।

See also  राजस्थान में भारी बारिश से बांध उफनाए, लाइफ लाइन बीसलपुर बांध भी छलका