CG : नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर, पहले अपने दोस्त से कराया दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो किया वायरल

JJohar36garh News| जशपुर में एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर बिहार की राजधानी पटना से युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक पर नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने और अपने एक दोस्त से लड़की से दुष्कर्म कराने का आरोप है.

आरोपी की रॉंग कॉल के जरिए जशपुर की नाबालिग से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉल के जरिए निजी बातें भी होने लगीं. आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्ड मोड पर डालकर लड़की की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. उसके बाद लड़की को ब्लैकमेल करने लगा.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के थाना दुलदुला क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बीते 9 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.

लड़की के मुताबिक उसका विगत 1 वर्ष पूर्व से कुंदन राज निवासी पटना, बिहार से फोन से बातचीत होती थी. इस दौरान कुंदन राज ने मोबाइल के माध्यम से लड़की का अश्लील फोटो व वीडियो ले लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा. इसके तहत ही आरोपी ने अपने एक दोस्त को लड़की से दुष्कर्म करने के लिए पटना से जशपुर भेजा. आरोपी का दोस्त करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर पटना से जशुपर आया और नाबालिग से दुष्कर्म किया और वापस चले गया. इसके बाद आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया.

See also  नक्सल फंडिंग पर सख्ती: संयुक्त कार्रवाई में अब ED भी होगी शामिल

नाबालिग की शिकायत पर आरोपी युवक कुंदन राज के विरूद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उसकी तलाश के लिए एक टीम बिहार भेजी गई. सायबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा पता-तलाश कर आरोपी को पटना (बिहार) से अभिरक्षा में जशपुर लाया गया.

पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है. इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी के दोस्त की तलाश कर रही है, वो फिलहाल फरार है.