Janjgir : रेस्क्यू टीम राहुल की आवाज सुन रही है, जांजगीर से बिलासपुर के बीच के सभी अस्पताल अलर्ट

82 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम राहुल के करीब पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम उनकी आवाज सुन रही है। अब से कुछ देर अब राहुल को बोरवेल से बाहर निकाला जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। बाहर निकालने के बाद यहां से उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा। आज सुबह कलेक्टर ने सुरंग का अवलोकन किया। मौके पर जायजा ले रहे है. वहीं सीएम भूपेश भी इस पूरे रेस्क्यू का मॉनिटरिंग कर रहे है। कुछ देर पहले ही सीएम भूपेश ने जांजगीर जिले के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला से वीडियो कॉल पर बात कर रेस्स्क्यू से संबंध में जानकारी ली।

सीएम भूपेश ने तड़के करीब चार बजे एक पोस्ट में कहा- बचाव दल राहुल के बहुत ही करीब है। बच्चे की स्थिति ऊपर है और रेस्क्यू टीम नीचे से पूरी सावधानी के साथ बारीकी से ड्रिल कर रही है। इसके बाद मैनुअल तरीके से पत्थरों को काटा जाएगा, लेकिन इसके पहले VLC (विक्टिम लोकेशन कैमरा) लगाकर बच्चे को लोकेट किया जाएगा। बोरवेल में फसे राहुल को सकुशल बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम अलर्ट मोड पर है। हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

See also  CG : 4 साल के माशूम की पटक-पटककर बेरहमी से हत्या, सौतेले पिता ने माँ के सामने ही दिया घटना को अंजाम

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया- राहुल शाम से अब बेहतर हालत में है। खाना मांग रहा है। इसके बाद हम फिर से आशान्वित हुए हैं। उसकी सांसें भी ठीक चल रही हैं। बच्चे की जान को खतरा नहीं है। अब हम कह सकते हैं कि अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके हैं। जांजगीर से बिलासपुर के बीच के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/took-the-ambulance-to-the-spot-the-structure-was-also-ready/

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/big-stir-of-administration-on-the-spot-maybe-the-team-is-closer-to-the-child/