छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 सर्वसम्मति से पारित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पारित हो गया है, दिनभर की भारी बहस के बाद ये विधेयक सर्वसम्मित से पारित हो गया। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में रिसर्वेशन 76 फीसदी हो जाएगा। अगर हम कैटेगरी वार रिसर्वेशन देखें तो एससी 13, एसटी 32, ओबीसी 27 और ईडब्ल्यूएस 4 फीसदी पारित हुआ है।

राज्यपाल को भेजा विधेयक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधेयक पारित होने के बाद राज्यपाल को भेजा गया है, इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभापति ने सभी सदस्यों को बधाई दी है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली सरकार ने इसको सर्कुलर बना दिया था लेकिन हमने इस एक्ट बना दिया है। यदि जनगणना होती तो उसके आधार पर रिसर्वेशन देते।

विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा

बताया जा रहा है कि आरक्षण के बिल को बढ़ाने के लिए विशेष सत्र बुलाया था, जब इस विषय पर चर्चा शुरू हुई तो कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों में काफी तकरार देखने को मिली है। बहस के काफी देर बाद बिल को पटल पर लाया गया और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

See also  शैक्षणिक सत्र के दौरान पालक कर्मचारी और अधिकारी के स्थानांतरण ना किया जाए : बिलासपुर हाईकोर्ट