आम लोग या कोई और भी व्यक्ति न्याय की गुहार लगाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाता है. इसलिए हर किसी के मन में कोर्ट की अलग छवि बसी होती है. लेकिन आजकल पुणे जिला अदालत का एक अजीबोगरीब आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है. यह आदेश महिला वकीलों के लिए है. अदालत की ओर से जारी नोटिस को पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. इस नोटिस की फोटो सामने आई है.इस नोटिस में लिखा गया है, ”यह बार-बार देखा गया है कि महिला वकील अक्सर अपने बालों को अदालत में सुलझाती हैं. यह न्यायालय की कार्यवाही को बाधित या विचलित करता है. इसलिए महिला वकीलों को एतद्द्वारा सलाह दी जाती है कि वे ऐसा कृत्य न करें.” पुणे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के इस नोटिस की फोटो फिलहाल वायरल हो रही है.
इस आदेश की फोटो को ट्वीट करते हुए सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने लिखा है, ” अब देखिए, महिला वकीलों को कौन और क्या निर्देश दे रहा है.”