CG : रिश्वत लेते ही यातायात प्रभारी समेत एक गिरफ्तार, बस संचालक से मांगे थे पैसे

JJohar36garh News I गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ACB/EOW की टीम ने रिश्वत लेते यातायात प्रभारी विकास नारक और उसके एक साथी भरत पनिका को गिरफ़्तार किया है। एसीबी निदेशक आरिफ़ शेख़ ने बताया कि सूबेदार की शिकायत बस संचालक ने की थी उससे साठ हज़ार रुपए की माँग की जा रही थी, नहीं देने पर वह बग़ैर वजह चालान कर रहा था।एसीबी की ओर से पंकज चंद्रा ने शिकायत पर जाँच कार्यवाही की और योजनाबद्ध तरीक़े से बस संचालक और सूबेदार के बीच संवाद कराया गया जिसमें 50 हज़ार रुपए में सहमति बन गई जिसके बाद रिश्वत की रक़म लेते हुए एसीबी ने सूबेदार विकास नारक और उसके सहयोगी भरत पनिका को गिरफ़्तार कर लिया।

See also  सतनाम भवन तोड़ने और लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशित हुआ सतनामी समाज, विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन आज