जांजगीर : कट्टा अड़ाकर व्यापारी से 8 लाख की लूट, दो नकाबपोश बदमाशों ने दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले में शनिवार रात बड़ी वारदात सामने आई जांजगीर नैला नगर पालिका वार्ड क्रमांक 3 स्थित सामुदायिक भवन के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने कीटनाशक दुकान संचालक से कट्टा अड़ाकर लाखों रुपए लूट लिए, घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, सूचना पर एसपी विजय कुमार पांडेय समेत एडिशनल एसपी कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे.

नैला में स्थित बालाजी कीटनाशक केंद्र के संचालक अरुण कुमार अग्रवाल रात 9:30 बजे दिनभर की दुकानदारी का हिसाब-किताब और गल्ले की रुपए लेकर गोदाम पहुंचे उसके बाद गोदाम से व्यापारी की खरीदी बिक्री की रकम और हिसाब किताब बैग में लेकर रोजाना की तरह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे, दुकांन से घर की दूरी 300 मीटर ही थी,

जैसे ही वे सामुदायिक भवन के सामने पहुंचे थे कि अंधेरे में घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बदमाश बाहर आए और बदमाशों ने कट्टा तानकर व्यापारी को धमकाया और उनसे बैग में भरा सारा पैसा लूट लिए व्यापारी को धक्का देकर गिरा दिए और फरार होंगे, लूट की रकम लगभग 8 लाख रुपए बताई गई है.घटना के बाद अचानक हुई लूट से व्यापारी घबरा गए, उन्होंने तत्काल सबसे पहले नैला स्टेशन के सामने गायत्री मंदिर के पास पुलिस सहायता केंद्र को सूचना दी, जिसके बाद सूचना पर एसपी विजय कुमार पांडेय समेत एडिशनल एसपी कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

See also  आज बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस भी रहेगी रद, आज से 20 दिन नहीं चलेगी बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस