RSS के कार्यक्रम में दिखे सतना कलेक्टर और निगमायुक्त:भड़की कांग्रेस

,दिग्गी-तन्खा ने ECI से की मांग… ऐसे अफसरों को चुनावी तैयारियों से दूर रखें

भोपाल

सतना में आयोजित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। सतना कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर के संघ के कार्यक्रम में ध्वज प्रार्थना करते हुए तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस नेताओं ने दोनों अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है।

सांसद विवेक तन्खा ने की कार्रवाई की मांग
सतना में RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की हैं !! ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सब अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखें। मप्र के चीफ सेक्रेटरी से अपेक्षा है ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। क्या CS (चीफ सेक्रेटरी) ऐसा करेंगे? उनको रिटायरमेंट के पश्चात दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। मप्र की 8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है, जो अधिकारी राजनीति करेंगे उनके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे।

See also  J&K में पुलिस में हड़कंप! SSP ने सब-इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दिग्गी ने लिखा- भाजपा ने संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया
सतना कलेक्टर और निगमायुक्त के संघ के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय आप से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है फिर भी देखते हैं की आप कितने निष्पक्ष हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *