पामगढ़ में बाइक व साइकिल में भिड़ंत बाइक सवार की मौके पर ही मौत, दूसरा गम्भीर

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम मेहंदी में आज फिर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार घायल हो गया 108 की मदद से दोनों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया है| मृतक को मरचुरी में रखा गया है| सप्ताह भर के भीतर इसी जगह पर यह दूसरी घटना है| 

मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग 3:30 बजे की है। मृतक राहौद विकास निषाद उम्र 27 वर्ष बाइक से मेहंदी की ओर जा रहा था वह मेहंदी बस स्टैंड के पास पहुंचा था कि मेहंदी निवासी महेश राम पटेल 65 वर्ष अपनी साइकिल से जा रहा था दोनों की बस स्टैंड के पास भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार महेश राम घायल हो गया|  108 की मदद से  दोनों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहाँ डॉक्टर लहरे ने बाइक सवार विकास निषाद को मृत घोषित कर दिया और महेश राम को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

See also  बिलासपुर में नाबालिग से इंस्टाग्राम में की दोस्ती, शादी की बाद कहकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार