सक्ती : दिनदहाड़े दिव्यांग शिक्षक पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, आरोपी फरार, जमीन विवाद का मामला

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी का नाम टीमन लाल मनहर बताया जा रहा है, जिसकी फोटो भी सामने आ गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 103 , 238 BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए अलग अलग टीम गठित कर तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात जमीन विवाद के चलते अंजाम दी गई। आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।  आरोपी ने दिनदहाड़े शिक्षक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इधर, जैजैपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

आपकों बता दें पूरा मामला कल बुधवार का है। जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जर्वे गांव में दिव्यांग देवानंद भारद्वाज अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे।  इसी दौरान घात लगाए आरोपी ने उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जला दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी ।

See also  छत्तीसगढ़ में कार-पिकअप की जोरदार टक्कर, आश्रम अधीक्षक की मौत