Johar36garh (Web Desk)| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं. इसके बाद संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल संबित की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं आई है।
संबित पात्रा बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं और टीवी डिबेट में अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे.