देर रात सांसद गोमती साय के घर घुसा हाथियों का झुंड

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में रायगढ़ सांसद के घर कल देर रात उत्पाती हाथियों का दल घुस गया। हाथियों ने करीब डेढ़ घंटे तक गांव में जमकर तांडव किया। जशपुर के मुंडाडीह में रात करीब पौने 9 बजे सांसद गोमती साय के घर हाथियों का झुंड पहुंचा। गांव के लोगों ने काफी देर तक हाथियों को भगाने की कोशिश की। लेकिन सभी फार्मूले फेल हो गए और हाथी गांव में ही डटे रहे। सांसद गोमती साय ने वन अमले को सूचना दी।

See also  मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा