दर्री में संत समागम कार्यक्रम का आयोजन, इंटक की प्रदेशाध्यक्ष अंजली बघेल हुई शामिल

बलौदाबाजार जिला के दर्री (गिरौदपुरी) में आयोजित तीन दिवसीय संत समागम मेले में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस का महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजली बघेल व युवा जिला अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी दुर्गेश साहू जिला जांजगीर चांपा शामिल हुए| कार्यक्रम में उनका आत्मीय स्वागत हुआ |

संतों और श्रद्धालुओं से भरी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की उन्हें इस कार्यक्रम में आना बड़े ही सौभाग्य की बात है, इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाएं जा रहे जन कल्याण नीतियों को बताया| साथ ही उन योजनाओं का सभी लोगों को लाभ लेने की बात कही | उन्होंने श्रद्धालुओं एवं संतो से भेट मुलाकात कर कार्यक्रम को कुशल पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए शाधुवाद किया एवं दर्री गांव को धार्मिक स्थल बनाने का आश्वासन दिया| इस मौके पर बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित थे |

See also  बिलासपुर : बेकाबू कार फिल्मी स्टाइल में घूमती हुई खड़ी कार को मारी ठोकर, टला बड़ा हादसा