Big Breaking News : रायपुर में फिर सरेराह युवक की धारदार हथियार से हत्या

Johar36garh News (Web Desk)|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बार फिर सनसनीखेज वारदात हुई है। रेलवे स्टेशन के पास व्यस्ततम इलाके में गुरुद्वारे के सामने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। हत्या के बाद गंज थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में अचानक अपराध बढ़े हैं और इसी में आज एक नई कड़ी जुड़ गई। कानून व्यवस्था को लेकर पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री ने बैठक ली थी। इसके बाद रायपुर रेंज के आईजी और एसएसपी ने भी समीक्षा की थी।

See also  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व पर किया पूजा-अभिषेक, गौरी-गणेश-नवग्रह और भगवान शिव से मांगी खुशहाली