Janjgir : पर्याप्त राशि के बाद भी नहीं हुआ संतोषजनक कार्य, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर नाराज हुए कलेक्टर

जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने आज नवगठित सक्ती जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्याप्त राशि उपलब्ध कराए जाने के पश्चात भी कार्य संतोषजनक नहीं दिखाई देने पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राशि का उपयोग अनावश्यक कार्यों में खर्च किए जाने पर एसडीएम श्रीमती रेना जमील को जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के क्लास रूम में बाहर से प्राकृतिक हवा और रोशनी आने के लिए वेन्टीलेशन तथा खिड़कियां नहीं होने पर आपत्ति जताई।

Satisfactory work was not done even after sufficient amount, Collector got angry with PWD officials
See also  छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त