Johar36garh (Web Desk)|प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर नवा रायपुर अटल नगर में 10 अकड़ जमीन की मांग किया है|

चुकी नवा रायपुर के अन्तर्गत विभिन्न सामाजिक विकास हेतु जमीन भवन का निर्माण /आबंटन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा जैसे हज हॉउस का निर्माण काफी प्रशंसनीय है|
छत्तीसगढ़ सरकार ने शपथ ग्रहण के बाद कहा था की राज्य सरकार गुरु घासीदास जी के सन्देश पर चलने वाली सरकार है जिससे सतनामी समाज को बहुत प्रशन्नता हुई है तथा शासन से बहुत अपेक्षा है l चुकी समाज के मंशा अनुरूप नवा रायपुर में सतनामी समाज गुरु घासीदास गुरु बालक दास, गुरु अमरदास, ममतामयी मिनी माता के आदर्शो को स्थापित करने के लिए नवा रायपुर में सतनाम अध्यात्म केंद्र, गुरु द्वारा, शिक्षण संस्थान एवं विभिन्न प्रयोजनो की स्थापना करना चाहती है शासन द्वारा अगर सकारत्मक पहल की जाती है तो नवा रायपुर सतनामी समाज छत्तीसगढ़ का केंद्र बिंदु बनेगा|