सतनामी स्वाभिमान जगाओ साइकिल यात्रा शक्ति जिला का भ्रमण करने बाद जांजगीर जिला में लोगों को गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा, नशा मुक्ति, शाकाहार और मानव मानव एक समान के संदेश को पहुंच रही है। जांजगीर जिला में यह साइकिल यात्रा 21 जनवरी से शुरू हुई है। जो जांजगीर बलौदा अकलतरा होते हुए मंगलवार को पामगढ़ पहुंची है। पामगढ़ में दो से तीन दिन साइकिल से घूम घूम कर पीतांबर सतनामी लोगों तक बाबा जी के संदेश को पहुंचाने का काम करेगी।

सतनामी स्वाभिमान जगाओ साइकिल यात्रा करने वाले पीतांबर सतनामी किसान वर्ग से आते हैं। बीए की पढ़ाई के बाद समाज में लोगों के आदत व्यवहार को देखकर काफी चिंतित हुए। उन्होंने देखा कि गुरु घासीदास जी के प्रदेश में उनके उपदेशों को बहुत कम ही लोग आत्मसात कर रहे हैं। जिससे समाज में लगातार अशांति बनी हुई है। इस बात से दुखी होकर पीतांबर सतनामी ने साइकिल से लोगों तक पहुंच कर गुरु घासीदास जी द्वारा दिए गए उपदेशों को बताने की सोची। इसके बाद अपना साइकिल लेकर निकल गए हैं।

मंगलवार की शाम पामगढ़ पहुंचने पर सतनामी भाइयों द्वारा विश्राम गृह में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। पीतांबर सतनामी में बताया कि वह पामगढ़ में भी साइकिल से भ्रमण कर लोगों तक बाबा जी के उपदेशों को पहुंचाने का काम करेंगे। इसके बाद में नवागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।