पामगढ़ : शासकीय प्राथमिक स्कूल का गिरा पंखा, बाल-बाल बचे बच्चे, सहमा शिक्षक

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की कक्षा में छत का पंखा गिर गया| घटना के समय बच्चे नीचे खेल रहे थे गनीमत रही कि पंखा किसी बच्चे के ऊपर नहीं गिरा| नहीं तो एक गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के दौरान 13 बच्चे कक्षा में मौजूद थे | पूरा मामला शासकीय प्राथमिक शाला रसौटा का है।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला रसौटा में आज दोपहर लगभग 1:30 बजे भोजन अवकाश चल रहा था|  बच्चे कक्षा में ही खेल रहे थे इसी दौरान छत पर लगे पंखा एकाएक जमीन पर गिरा पड़ा। जिस जगह पंखा गिरा उसके इर्द-गिर्द ही बच्चे थे गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

आपको बता दें कि स्कूल की छत पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है। इसी वजह से पंखे में बिजली कनेक्शन काट दिया गया था लेकिन पंखे को वही लटकाया हुआ था जो आज जमीन पर गिर पड़ा| वर्तमान में इस स्कूल के सभी सहायक शिक्षक हड़ताल पर चले गए हैं| पूर्व माध्यमिक शाला रसौटा के शिक्षक हेमंत भारद्वाज को जिम्मेदारी दी है| घटना से शिक्षक भी सहम गए| तत्काल सभी बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला|

See also  जांजगीर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन 30 जनवरी तक, आंगनबाड़ी केंद्र में करें सम्पर्क