स्कूली वैन में लगी आग, चलती वेन से कूदकर बचाई ड्राइवर ने अपनी जान

धमतरी। रुद्री रोड में ओजस्वी नर्सिंग होम के पास चलती वैन में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मिनटों में ही स्कूली वैन जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह-सुबह वैन का ड्राइवर बच्चों को लेने के लिए निकला था। इसी दौरान बीच रास्ते में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर ने चलती गाड़ी में कूद कर अपनी जान बचाई। अगर बच्चे भी साथ होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

धमतरी में एक स्कली वैन जलकर खाक हो गई है।
बताया जा रहा है कि वैन स्कूली बच्चों को लाने जा रही थी।
रास्ते में ही यह हादसा हो गया।
रुद्री रोड में ओजस्वी नर्सिंग होम के पास यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
घटना के बाद दमकल की गाड़ियों को इसकी सूचना दी गई।
जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

See also  अकलतरा में मिले 6 पॉजिटिव मरीज, सबसे ज्यादा संक्रमित न्यायालय में