एसडीएम डहरिया का ऐतिहासिक फैसला, धारा 40 के तहत पामगढ़ सरपंच दोषी करार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ एसडीएम करुण डहरिया ने आज ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पामगढ़ सरपंच तेरस राम यादव को धारा 40 के तहत दोषी करार दिया है| अपने कर्तब्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाए जाने पर सरपंच तेरस राम यादव को पद से हटाने का आदेश पारित किया है|

पामगढ़ एसडीएम करुण डहरिया ने आज दोपहर 12:30 बजे अपना फैसला सुनाना शुरू किया, उन्होंने फैसला सुनाने के दौरान बताया की पंचायत द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए इस कॉम्प्लेक्स निर्माण किया गया | निर्माण कार्य और आबंटन नियमों को ताक पर रखकर किया गया है | जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी लगातार शिकायत की गयी | जिस पर शासन ने अधिकारियों की टीम गठित कर जाँच की गई | सभी पक्षों का बयान भी लिया गया |  सरपंच को अपना पक्ष रखने के लिए भी पर्याप्त समय दिया गया |  सरपंच द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं रहा| जिसके बाद आज शिकायतकर्ताओं के समक्ष सरपंच को दोषी करार दिया गया |

See also  5 लाख के नशीली सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

यह पूरा मामला ससहा रोड स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने में हुए कॉम्प्लेक्स निर्माण का है| यह कॉम्प्लेक्स शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है| पूर्व में भी शिकायत के बाद इस निर्माण कार्य को तत्कालीन एसडीएम द्वारा दो बार तोड़ा गया था| साथ ही जप्त निर्माण सामग्री को पंचायत के सुपुर्द किया गया था| किन्तु इसी जप्त सामग्री से ही कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य किया गया | इस निर्माण कार्य और आबंटन में प्रमुख रूप से 3 लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें सरपंच तेरस राम यादव, पंचायत सचिव सकून साहू और राकेश टण्डन शामिल है |

जल्द ही तोड़ा जाएगा कॉम्पेल्क्स

निर्माण पूरी तरह अवैध घोषित होने के बाद जल्द ही कॉम्प्लेक्स को तोड़ने की कार्यवाही की जाएगी | इसके लिए शासन द्वारा सभी दुकानदारो को दुकान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है |

कॉम्प्लेक्स आबंटन में अनियमितता

कॉम्प्लेक्स के आबंटन में पंचायत द्वारा अनियमितता बरती गयी| आबंटन में किसी प्रकार का जन सूचना या इश्तिहार नहीं निकाला गया | दुकानों को अपने चहेतों को ऊंचे से ऊंचे दामों पर बेचा गया और सभी को 60 हजार की अमानत राशि के दस्तावेज सौपें गए |

See also  हार के लिए ईवीएम को मुद्दा बनाना गलत, लेकिन चुनाव मतपत्रों से होना चाहिए : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस  सिंहदेव

लाखों रुपए में बेचा गया दुकान

शिकायत में कॉम्प्लेक्स को निर्माण के बाद दुकानों को लाखों रुपए में बेचने का भी आरोप लगाया गया है| अधिकांश खरीददारों ने नकदी हाथों में दी थी| किन्तु कुछ ने बैंक से पैसा ट्रांजेक्शन किया था |  जिससे यह स्पष्ट है की कॉम्प्लेक्स की दुकानों को 60 हजार नहीं लाखों में बेचा गया था |

अन्य अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्यवाही

पामगढ़ एसडीएम करुण डहरिया ने कहा की पामगढ़ में जितने भी अवैध निर्माण हुए है सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी | दरअसल पामगढ़ के सभी शासकीय कार्यालयों के सामने अवैध निर्माण कार्य किए गए है |  जिससे कई तरह की परेशनी लोगों व अधिकारियों को हो रही है | ऐसे सभी जगहों के निर्माण कार्यो को तोड़ा जाएगा |

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pamgarh-school-parishar-me/