बिलासपुर में घर आए दोस्त की पत्नी को देखकर बिगड़ी नियत, नशीला पदार्थ मिलाकर किया गैंगरेप

बिलासपुर जिला के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को भोजन के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद बेसुध महिला के साथ अपने ही एक अन्य दोस्त के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के तीन महीने बाद महिला ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

 


इसे भी पढ़े :-CG: परिजनों ने डीजे बजाने से रोका, युवक ने लगाई फांसी, शादी बदला मातम में 


 

दुर्ग जिले में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाले सुनील से थी। उनके पति और सुनील के बीच पहचान के बाद गाढ़ी दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि सुनील ने जनवरी में उन्हें बिलासपुर मिलने के लिए बुलाया। इस पर महिला अपने पति और बच्चे के साथ बिलासपुर आई थी। महिला और उसके पति 28 जनवरी की रात सुनील के घर पर भोजन किया। इसी बीच सुनील ने उनके भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे महिला और उसके पति बेसुध होकर सो गए।

See also  खैरागढ़ की मिट्टी से उठी वो पुकार, जिसने रचा ‘छत्तीसगढ़’ का इतिहास

 


इसे भी पढ़े :-CG : प्रेमी के साथ भागी पत्नी, फिर भी पति ने अपनाया, एक दोनों ने मिलकर कर पति की बेदर्दी से हत्या


 

 

इसका फायदा उठाते हुए सुनील ने अपने एक अन्य साथी को वहां पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह महिला को अपने साथ गलत होने की जानकारी हुई। लोकलाज के कारण महिला वापस अपने घर चली गई। बाद में अब महिला ने सरकंडा थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक मामले आरोपित को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : मैं इस परिवार के लायक नहीं हूं लिखकर झूल गई फंदे से, 10 माह की दुल्हन का रहस्यमय मौत  


 

See also  जांजगीर जिला में गला दबाकर कर दी अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार