अपने पुराने दोस्त आजम खां के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव करीब दो वर्ष के बाद लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करने जा रहे हैं। वह मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बताया जा रहा है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खां के लिए वह यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां इस समय मुश्किलों के दौर से गुजर रहे हैं। उन पर भू-माफिया तक का टैग लग चुका है। उनके खिलाफ रामपुर में अब तक 76 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके बचाव में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने उतरने का फैसला किया है।

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लूटपाट से लेकर जमीन हड़पने सहित 76 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में आजम खां पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। आजम खां को परेशानियों से बचाने के लिए उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य तंजीम फातिमा उतर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि तंजीम फातिमा ने इस संबंध में सपा संरक्षक से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मसले पर अपने पति को बचाने की गुहार लगाई है। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में इस विषय पर मंथन हुआ और खुद मुलायम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अपील की गई थी। मुलायम सिंह यादव और आजम खान की दोस्ती करीब 33 साल पुरानी है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव उनका बचाव कर सकते हैं।

See also  रायगढ़ : भीम आर्मी का एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पूर्वजों के बनाए मकान तोड़ने का किया विरोध, एसडीएम ने 7 दिन का माँगा समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *