आदिवासी व्यक्ति से सात-आठ युवकों ने की मारपीट, फिर किया पेशाब, घटना का विडियो बना किया वायरल

सोनभद्र में शक्तिनगर थाना क्षेत्र से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. गेट नम्बर एक के पास एक आदिवासी व्यक्ति से सात-आठ युवकों ने मारपीट की और उसके ऊपर पेशाब भी किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस घटना की सूचना पीड़ित युवक ने इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकित भारती को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में सात-आठ युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक शक्तिनगर क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर नंबर एक पर बीते 26 सितंबर की रात लगभग 7-8 बजे किसी बात को लेकर पीड़ित पवन खरवार को निमियाडांड निवासी अंकित भारती के साथ 7-8 सदस्यों ने लात-घूसों से पिटाई कर उसके ऊपर पेशाब किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है. शक्तिनगर क्षेत्र कें निमियाडांड निवासी पीड़ित पवन खरवार के बड़े भाई शिव कुमार खरवार ने एक्स पर ट्वीट कर पुलिस से शिकायत दर्ज करायी.

See also  पहली बार एलएसी के करीब सिक्किम में बैठक करके चीन को कड़ा संदेश देने की तैयारी

मामले में क्या बोलें-ASP 
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो शक्तिनगर थाना क्षेत्र के गेट नम्बर एक क आसपास का है. जिसमे पवन खरवार को अंकित भारती अपने दोस्तों सात-आठ की संख्या में है ने मारपीट कर पेशाब कर दिया. पीड़ित और उसके भाई शिव खरवार ने बताया कि मारपीट में चोट लगने के कारण वह बैढन मध्य प्रदेश में इलाज कराने चला गया था जिसके कारण पुलिस को घटना की सूचना नहीं दे सका था. फिलहाल इस पर पुलिस ने वीडियो वारयल होने के बाद एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि पेशाबकांड के अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा.