छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट : 3 महिला और 3 युवक गिरफ्तार

JJohar36garh News|महासमुंद में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3 महिला और 3 युवक को गिरफ्तार किया है। सभी कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। तुमगांव पुलिस गिरफ्तार की गयी महिलाओं से पूछताछ कर रही है, माना जा रहा है कि पूछताछ में कुछ सफेदपोश का भी नाम आ सकता है।

आज दोपहर भोरिंग रोड एनएच 53 के ओवरब्रिज के करीब बने होटल में ये रैकेट चल रहा था। दरअसल पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से आयी लड़कियां और युवतियां देहव्यापार करती थी। पुलिस ने जब इस खबर की तस्दीक की तो सूचना सही मिली, जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी की।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया और मैसेज के जरिये लड़कियों को ग्राहक के पास भेजा जाता था। पुलिस को छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक समान भी मिला है।

See also  छत्तीसगढ़ के आसमान में गिरा अजीबोगरीब उपकरण, मचा हडकंप, कब्जे में लेकर जांच शुरू