शिवरीनारायण : नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण : जांजगीर जिला के शिवरीनारायण में एक नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने दैहिक शोषण किया | पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है | घटना थाना शिवरीनारायण की है|

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण
नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक बालिका को आरोपी दिनांक 05.10.2025 को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था| जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 436/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी दादूराम महिपाल उम्र 19 साल निवासी तनौद नवागांव थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा के विरूद्ध धारा 137(2),333,87, 64(2)(ड) BNS, 6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्यवाही कर  न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है|

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण : नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में आरोपी दादूराम महिपाल को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर जबदस्ती दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.11.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  छत्तीसगढ़ में फर्जी नियुक्तियों पर शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन, चार कर्मचारी सेवा से बाहर

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर तारिकेश पांण्डेय, आरक्षक खुरेंद्र शुक्ला थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

 

LIC Pension Plan, ₹8,750 मासिक पेंशन के लिए LIC योजना, जाने कैसे