शराब पार्टी में पति ने दोस्तों को सौंप दी पत्नी, पार कर दी अश्लीलता की हदें

JJohar36garh News|यूपी के कन्नौज से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यह मामला जिसने भी सुना मानो उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। यहां एक शराब पति ने घर में शराब की पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उसके दोस्त भी शामिल थे। सभी नशे में धुत थे।

पति ने पत्नी को बुलाया और अपने दोस्तों को सौंप दिया। नशे में धुत दोस्तों ने भी दोस्त की पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। महिला ने किसी तरह अपने आप को बचाया और फिर अपने भाइयों को फोन करके बुला लिया। महिला के परिजन जब बेटी के घर पहुंचे तो उनसे भी पति ने मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल परिजन अपनी बेटी को किसी तरह घर ले आए और दामाद समेत उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोस्तों की तलाश शुरू कर दी है।

See also  जनपद में प्रत्येक पीड़ित की शिकायत सुन, समाधान करें डीएम-एसएसपीः मुख्यमंत्री


मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसे मारता-पीटता है। एक दिन उसने घर में शराब पार्टी रखी थी, जिसमें उसने अपने दोस्तों अक्षय, नंदन, और नीरज को बुलाया था। सभी ने यहां जमकर शराब पीट और पार्टी की। इसके बाद उसके पति ने उसे दोस्तों के हवाले कर दिया।

महिला ने बताया कि पति की मौजूदगी में पति के दोस्तों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। किसी तरह उसने अपने भाइयों को पूरे मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि जब उसके घर वाले बेटी के घर आए तो पति ने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद पीड़ित महिला एसपी से मिली और घटना से अवगत कराया। एसपी ने पूरे मामला सुनकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस पति और उसके दोस्तों को तलाश कर रही है।

See also  राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 13 डमी अभ्यर्थी रंगे हाथों पकड़े गए