Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट की एक इलेक्ट्रानिक दुकान में आज दोपहर आग लग गई| आग धीरे-धीरे भीषण रूप ले ली है | आस-पास के ब्यवसायियों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकर आग भयानक रूप ले चूका था | घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही दमकल गाड़ियों को शिवरीनारायण भेजा जा रहा है जहाँ केएसके और जांजगीर के फायर ब्रिगेड के दमकल को रवाना किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है |मौके पर नगर पंचायत की अमला मौजूद । डेढ़ घंटे के बाद भी अभी तक आग पर काबू नही पाया गया है। घटना के वक़्त दुकान के अंदर को नही था। इस आगजनी में लाखों का नुकसान आंका जा रहा है। खबर लिखे जाने तक भारी संख्या में लोगो की भीड़ जुटी है। सभी अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास करने में लगे हुए है।